महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर में द्विदिवसीय निःशुल्क एवं व्यावहारिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एआई प्रज्ञा के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था 1M1B (One Million for One Billion) ने महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सलेमपुर (हाथरस) में द्विदिवसीय निःशुल्क एवं व्यावहारिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में 300 से अधिक पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, उद्योगों में इसके उपयोग, भविष्य के रोजगार अवसरों तथा आवश्यक डिजिटल कौशलों की जानकारी दी गई। हैंड्स-ऑन गतिविधियों और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एआई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ सोनवीर सिंह, विभागाध्यक्ष-कंप्यूटर मयंक निरूपण सिंह, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन अधिकारी विश्वजीत सिंह, दीपक कुमार एवं कार्यक्रम अधिकारी शैफाली शाक्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों एवं रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
1M1B उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर एआई प्रज्ञा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पॉलिटेक्निक, आईटीआई, डिग्री कॉलेजों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने का कार्य कर रहा है, ताकि वे उभरती तकनीकों में दक्ष होकर रोजगार एवं नवाचार के नए अवसरों के लिए तैयार हो सकें।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें