12 सितम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जारी सम्मन/नोटिस के तामीला के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष, विनय कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में दिनांक 12 सितम्बर, 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जारी सम्मन/नोटिस के तामीला के सम्बन्ध में अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस की सचिव, अनु चौधरी की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रकाशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, रामानन्द कुशवाह, उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी, लक्ष्मण प्रसाद, तहसीलदार, सोनू बघेल, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, लव कुमार, कनिष्ठ अधीक्षक, नगर पालिका परिषद, महेन्द्र प्रताप, जिला पूर्ति अधिकारी, विकास गौतम आदि उपस्थित रहे। अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, लोक अदालत, प्रशान्त कुमार द्वारा उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण से लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर वादों के निस्तारण हेतु एवं नियत वादों में जारी समन/नोटिस के अधिक से अधिक तामीला कराने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देश दिये गये।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें