सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया मेला परिसर का निरीक्षण

प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था अलग रखने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


हाथरस

आगामी माह से प्रारंभ होने वाले श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मेला परिसर का भ्रमण कर ले-आउट प्लान के माध्यम से तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेला परिसर में प्रवेश एवं निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि भीड़ का अनावश्यक दबाव न बने और आवागमन सुचारू रहे। उन्होंने पार्किंग स्थल को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने तथा वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने को कहा। आपात स्थिति में श्रद्धालुओं की त्वरित एवं सुरक्षित निकासी के लिए पर्याप्त वैकल्पिक मार्ग विकसित करने तथा इन व्यवस्थाओं का पूर्व परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मेला परिसर में साफ-सफाई, जल निकासी, स्थायी इंटरलॉकिंग, विद्युत पोलों को सुरक्षा की दृष्टि से कवर करने तथा पर्याप्त वॉच टावर स्थापित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दुकानों तथा झूले आदि के लिए अलग-अलग क्षेत्र निर्धारित करने को कहा, ताकि आवागमन और भीड़ नियंत्रण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि श्री दाऊजी महाराज का मेला राजकीय एवं ऐतिहासिक-धार्मिक महत्व का मेला है, जो प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है। इसलिए ऐसी स्थायी एवं बहुउपयोगी व्यवस्थाओं का निर्माण कराया जाए, जिनका आगामी वर्षों में भी उपयोग हो सके। इससे मेले की व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होने के साथ ही प्रत्येक वर्ष होने वाले आवर्ती व्यय में भी कमी आएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तैयार किए जा रहे संसाधनों में स्थायित्व एवं बहुउपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मेला परिसर में स्थापित किए जाने वाले कंट्रोल रूम को प्रभावी ढंग से संचालित करने, वहां से पूरे परिसर की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की विभागवार समीक्षा कर सभी कार्य समय से पूर्ण कराने को कहा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेले की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा साफ किए गए स्थानों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले की भव्यता के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुव्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि./रा., अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...