सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्लड बैंक से रक्त की कालाबाजारी के मामले में जांच के नाम पर लीपापोती करने की सांसद एवं विधायक से शिकायत

हाथरस।

 एडीएचआर के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद राजवीर दिलेर व सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर से मिलकर रक्त की कालाबाजारी करने और संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

  एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने रक्त की कालाबाजारी करने वाले लोगों व संरक्षण देने वाले सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश के खिलाफ सांसद एवं सदर विधायक को ज्ञापन देते हुए बताया कि रक्त लेने वाला स्वयं वीडियो में बता रहा है कि मैं सरकारी ब्लड बैंक से 2100 रुपये देकर रक्त की यूनिट लाया हूँ और बदले में रक्त नहीं दिया है । फिर भी जांच कमेटी के अध्यक्ष डा. सूर्य प्रकाश ने स्पष्ट रक्त की कालाबाजारी के तथ्यों की अनदेखी कर अपने चहेते स्टाफ को बचाते हुए मनगढ़ंत जांच रिपोर्ट बना दी । जांच कमेटी के अध्यक्ष डा.सूर्य प्रकाश द्वारा अपने चहेते कर्मियों को बचाकर जांच में लीपापोती कर कोई कार्यवाही नहीं करने से साफ प्रतीत होता है कि जो-जो ब्लड बैंक कर्मी इस रक्त की कालाबाजारी के रैकेट में संलिप्त हैं ,यह इनके खासमखास और चहेते हैं। इनके  इशारों पर कार्य करते हैं और ऐसी खबरें मिली है कि जिला अस्पताल में बहुत बडा गोरखधंधा सीएमएस डा.सूर्य प्रकाश के इशारों पर यही खासमखास कर्मी करते हैं। इसी कारण इनकी तैनाती डा.सूर्य प्रकाश द्वारा की गई है । 

 जांच कमेटी के अध्यक्ष सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश द्वारा उक्त रक्त की कालाबाजारी करने वाले ब्लड बैंक कर्मियों को बचाना इनकी  संलिप्तता भी दर्शाता है ।जांच कमेटी ने स्पष्ट तथ्यों को नकार कर अपने चहेते स्टाफ को बचाने के उद्देश्य से गलत तथ्य दर्शाकर लीपापोती कर दी है। इससे यह यकीन हो गया है कि यह रक्त की कालाबाजारी का घिनौना कृत्य सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश के संरक्षण में चल रहा है। क्योंकि जितने भी ब्लड बैंक कर्मी रक्त की कालाबाजारी में संलिप्त हैं, वह सभी सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश के खासमखास हैं और इनके बहुत चहेते हैं। इनकी नियुक्ति ही ऐसे घिनौने कृत्य कर पैसा कमाना के लिए की गई होगी। जिस प्रकार रक्त लेने वाले इरफान के बयान के आधार पर क्लीन चिट दी है। मैंने अपने बयानों में लैटर लिखवाने के सबूत उपलब्ध कराये थे। उनको कहीं भी सम्मलित नहीं किया गया है।  एडीएचआर कभी भी ऐसी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर नहीं लगायेगी जिसमें गरीब व जरूरतमंदों के लिए एकत्रित रक्त की कालाबाजारी होती हो। उक्त प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच व दोषियों के खिलाफ एवं सीएमएस डा. सूर्य प्रकाश की भूमिका की जांच कर विभागीय, कानूनी कार्रवाई कराने के लिए पुनः लिखित शिकायत  सांसद राजवीर दिलेर व सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर को दी है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने न्याय पूर्ण कार्यवाही का आश्वासन दिया है। 

साथ में एडीएचआर पदाधिकारी कमलकांत दोबरावाल उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...