एटा।* जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने की पहल का सम्पूर्ण जनपदभर में असर लगातार जारी है। डीएम की पहल के उपरान्त लोग बढ़ चढ़कर अपने शस्त्र लाईसैंस को स्वेच्छा से निरस्त कराने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी अमित कुमार जैन पुत्र कुसुम कुमार जैन ने अपना शस्त्र लाइसैंस संख्या 7895 एवं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के देवनगर कासगंज रोड निवासी सतीश चन्द्र ने अपना शस्त्र लाईसैंस संख्या 1073 को स्वेच्छा से निरस्त कराया गया है। जिलाधिकारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में सतीश चन्द्र, अमित कुमार जैन को स्वेच्छा से शस्त्र लाइसैंस निरस्त कराने पर प्रास्ती पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जनपद में अब तक कुल 9 व्यक्तियों द्वारा 10 शस्त्र लाईसैंस स्वेच्छा से निरस्त कराये गए हैं, स्वेच्छा से शस्त्र लाईसैंस निरस्त कराने वाले सभी लोगों के नाम जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बोर्ड पर अंकित कराए गए हैं। इस अवसर पर एएसडीएम वेद प्रिय आर्य, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार मौर्या सहित अन्य अधिकारीगण, अमित कुमार जैन, सतीश चन्द्र सहित शस्त्र लाइसैंसधारकांे के परिवारीजन आदि मौजूद रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें