सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा निदेशक माध्यमिक से सफल वार्ता के बाद छात्र हित में मूल्यांकन बहिष्कार वापस

एटा।* शिक्षा निदेशक माध्यमिक डा महेन्द्रदेव एवं संघ के प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, प्रांतीय संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव, प्रांतीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुशवाहा, प्रदेश सोसल मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार पाल, जिलामंत्री लखनऊ मनोज कुमार, संयुक्त मंत्री लखनऊ संगीता, जिलामंत्री प्रयागराज देवराज सिंह के बीच बिन्दुवार करीब डेढ़ घण्टे चर्चा हुई । 


संघ के मांग पत्र के कुछ बिन्दुओं पर तत्काल आदेश जारी करने की सहमति बनी जिसमें एरियर भुगतान, NPS का समय से अपडेशन, मूल्यांकन पारिश्रमिक में 33% की बृद्धि, वित्तविहीन शिक्षकों का वेतन भुगतान उनके बैंक खाते में करने एवं फार्म - 16 सभी को निशुल्क उपलब्ध कराना शामिल है । कुछ मुद्दों पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है जिसपर शीघ्र अनुमति मिलने की संभवाना है जैसे - सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, आनलाइन स्थानांतरण, 1 अप्रैल 2005 के पूर्व के विज्ञापन पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित किये जाने आदि। सिटीजन चार्टर तैयार करने हेतु एक 11 सदस्यीय कमेटी अपर शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गयी है जो 15 अप्रैल 2024 तक सिटीजन चार्टर का प्रारूप तैयार कर उपलब्ध करायेगी।  रिक्त प्रधानाचार्य पदों पर भर्ती के सम्बंध में शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा कहा गया कि आयोग के गठन की कार्यवाही गतिमान है। आयोग गठित होते ही रिक्त पदों का विवरण उपलब्ध कराते हुए भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न होगी । यह आयोग निर्धारित करेगा कि भर्ती परीक्षा के माध्यम से हो या मेरिट व साक्षात्कार से क्योंकि यह आयोग के कार्यरक्षेत्र में आता है ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...