एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शस्त्रों की बारामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस नें तीन अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्तों को अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।थाना अलीगज पुलिस चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्त थाना सिढपुरा कासगंज के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र नियाम शेर व थाना कुरावली जनपद मैनपुरी के मोहल्ला पठान निवासी कोहिनूर पुत्र अयूब और शाहिद पुत्र महबूब को तीन अवैध तमंचे व सात कारतूस सहित सावा मोड़ अलीगंज से प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उप निरीक्षक शिवकुमार सिंह, उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह, कांस्टेबल मोहित तालान, कांस्टेबल अमरजीत सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार द्वारा गिरफ्तार किये गये है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें