सी-विजिल मोबाइल ऐप का उपयोग कर जागरूक नागरिक बनें सी-विजिल ऐप से आचार संहिता उल्लंघन मामले की करें शिकायत
एटा।* जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल मोबाइल ऐप विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक विभिन्न तरीके से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सी-विजिल मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सी-विजिल मोबाइल ऐप में आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो अपलोड कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को शिकायत करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर देने की कोई बाध्यता नहीं है लेकिन अगर शिकायतकर्ता अपने नाम या मोबाइल नंबर से शिकायत करता है तो अपनी शिकायत की स्थिति में हुई कार्यवाही को देख सकता है। डीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि सी-विजिल उपयोगकर्ता अनुकूल और आसानी से संचालित किया जाने वाला एक एंड्रॉयड एप्लिकेशन है। इस ऐप की एक विशेषता यह है कि यह उड़नदस्तों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु ऐप के भीतर से ऑटो लोकेशन कैप्चर के साथ जीवंत फोटो, वीडियो लेने देता है। इस ऐप को कैमरा, अच्छे इन्टरनेट कनेक्शन और जीपीएस एक्सेस वाले किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। इस ऐप का प्रयोग करते हुए नागरिक राजनीतिक कदाचार की घटनाओं के घटने के कुछ ही मिनटों में उनकी तत्काल रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसके लिए रिटर्निंग ऑफीसर के कार्यालय में तत्काल जाने की जरूरत नहीं होती।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें