ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को टक्कर मारने वाले आरोपी सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार एक अवैध पिस्तौल 19 कारतूस व एक कार बरामद
एटा।* थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारकर भागने का प्रयास करने वाले एक पेशेवर शातिर आरोपी को एक पिस्टल व 19 कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार सहित और थाना जैथरा पुलिस ने मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस नें चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनील सिंह पुत्र खडग सिह निवासी कनिकपुर थाना बागवाला द्वारा स्विफ्ट कार से ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया गया जिसमें अन्य पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सुनील को एक पिस्टल व 19 कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ प्रभारी निरीक्षक अरुण पवार उप निरीक्षक अश्विनी कुमार, उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल, कांस्टेबल जयवीर, कांस्टेबल कृष्ण गोपाल, कांस्टेबल पिन्टू कुमार, कांस्टेबल अंकुर मलिक, कांस्टेबल राहुल लौर, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है। वही दूसरी तरफ थाना जैथरा पुलिस द्वारा मारपीट तथा जानलेवा हमले की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र महेन्द्र सिह निवासी फगनौल थाना जैथरा को सिढपुरा चौराहे से उप निरीक्षक कपिल कुमार नैन, कांस्टेबल अनिल चौहान, कांस्टेबल सतीश चंद्र द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें