मारपीट की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत।
पुलिस अभिरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार!
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में बीती 18 मार्च की हुई मारपीट की घटना में घायल हुए दो लोगों में से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान आगरा में बीती रात मौत हो गई मृतक के शव को उसके पैतृक गाँव नगला मोहन लाया गया वही अंतिम सस्कार के समय पुलिस बल भी मौजूद रहा। उक्त घटना में अलीगंज पुलिस ने घटना में गम्भीर घयाल की उपचार दौरान हत्या के प्रयास मामला तरमीम किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दविशें दे रही है। शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताविक
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मोहन में भागवत कथा सुनकर वापस लौट रहे किशन सिंह पुत्र भगवान सिह व रमेश चन्द्र पुत्र सोनेलाल को गांव के ही रामवीर अशर्फीलाल रामखिलाडी गोरेलाल ओमकार गोविन्द पुत्रगण मुंशीलाल रिंकू पुत्र रामवीर व रवि, भानु, शिवम पुत्रगण अशर्फीलाल लक्ष्मी पुत्री अशर्फीलाल उर्मिला देवी पत्नी अशफीलाल व अर्चना पत्नी रामखिलाडी ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डण्डों तथा कुल्हाडी, चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल हो कर दिया। वही किशन सिंह के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने उसको आगरा रैफर कर दिया था। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी में धारा 304 की बढोत्तरी की गई है। आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास किए जा रहे है।वही मृतक के शव का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव नगला मोहन में पुलिस अभिरक्षा के बीच हुआ। वही मौत की खबर से घर परिवार के लोग काफी गम में थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें