ब्रेकिंग कासगंज / तीर्थ नगरी सोरों में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी महोत्सव
प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने की कार्यक्रम मे शिरकत,
एंकर/कासगंज जनपद की तीर्थनगरी सोरोंजी में रंगपंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, माता हरिपदी गंगा के तट पर स्थिति भगवान वराह के मंदिर मे भक्तों ने गुलाल से जमकर होली खेली, सम्पूर्ण भारतवर्ष मैं पितरों के तर्पण के लिए गया और सोरोजी का बहुत महत्व है, आज गंगा भक्त समिति के तत्वाधान में भगवान वराह की शोभायात्रा निकाली गई, इस दौरान भक्तों ने माँ हरिपदी गंगा, व वराह भगवान के मंदिर मे जमकर होली खेली, शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी पप्पू यादव ने गंगा मईया एवं भगवान वराह की आरती उतारकर किया, शोभायात्रा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने भी अपने सहयोगी के साथ भाग लिया, यात्रा के शुभारंभ होते ही सतरंगी गुलाल की वर्षा होने लगी,शोभायात्रा मोहल्ला चौसठ, रामलाल चौराहा, रमसिंहपुरा, कटरा बाजार, कछला गेट, सहावर गेट, स्टेशन रोड, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए तुलसीनगर बदरिया पर संपन्न हुई।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें