सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमरोली रतनपुर में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासी

 अमरोली रतनपुर में पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामवासी

अधिकारियों की उदासीनता के चलते दो माह से टंकी बनी शोपीस*


*अलीगंज।* स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ जल भी जरुरी है। जिसके चलते सरकार ने ग्रामीण स्वच्छ पेयजल योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए अलीगंज ब्लॉक में 92 पानी की टंकियों का निर्माण कराया था। जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ जल मिल सके और बीमारियों से बचाया जा सके।  लेकिन जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा से पानी की टंकियां महज शो पीस बन कर रह गई है। जब हर ग्राम सभा में पानी की टंकी का निर्माण हुआ तो लोगों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। लोगों को लगा कि अब उन्हें स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो सकेगा। 


विकासखंड अलीगंज क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम अमरोली रतनपुर में ग्रामीण स्वच्छ पेयजल योजना के अन्तर्गत सांसद मुकेश राजपूत ने सांसद निधि से वर्ष 2016-17 में इस टंकी का डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण कार्य कराया था। 2017 में पानी की टंकी को चालू कर दिया गया और तकरीबन साढे 400 कनेक्शन घरों को उपलब्ध कराए गए। जिसकी आबादी करीब आठ हजार है लेकिन संबंधित अधिकारियों की उदासीनता के चलते 2 माह से पानी की टंकी में शोपीस बनकर रह गई। यही हाल सरायगत स्थित पानी की टंकी का भी है। कहा जाए तो ज्यादातर अलीगंज ब्लॉक की पानी की टंकियाँ शोपीस बनी हुई है।


*क्या कहते हैं ग्रामवासी-----*


दीनदयाल का कहना है कि 2 माह से पानी गांव वालों को नहीं मिल रहा है जब से इस टंकी का निर्माण हुआ है जब से ज्यादातर खराब ही रहती है। कई बार इसकी शिकायत की गई अधिकारी आते हैं औपचारिकता करके चले जाते हैं।


सीकदार का कहना है कि पानी की समस्या तकरीबन 2 माह से बनी हुई है रखरखाव की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इस कारण पानी की टंकी बंद पड़ी हुई है। और पानी जब आता भी है तो ऊंचई ऊपरी साइड बहुत कम चढ़ पाता है


प्रधान प्रतिनिधि महेश राजपूत ने बताया कि अभी रोड व गलियों का काम चल रहा है जिसके कारण 2 माह के लिए पानी बंद करवा दिया है ऊंपरी चढ़ाई पर पानी नहीं पहुंच रहा है जिसके लिए अलग से एक पाइप लाइन डाली जा रही है जिससे पूरे गांव को पानी मिल सके कई जगह पाइप लाइन टूटी हुई है उसकी मरम्मत कराई जा रही है।


जल निगम विभाग के जेई खुर्शीद आलम का कहना है कि सरकार की मंशानुरूप हैंड ओवर स्कीम को ग्राम प्रधान स्तर से चलाया जाए जल निगम का कार्य किसी भी  योजना को बनाकर ग्राम पंचायत स्तर पर हैंड ओवर कर देना। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी बन जाती है कि टंकी का रखरखाव व टंकी को ऑपरेट कराये। जिसके लिए ग्राम प्रधान जलकर के तहत 10 रूपए से लेकर 50 रूपये तक ले सकता है। जिससे ग्राम प्रधान टंकी का रखरखाव ऑपरेटर का खर्चा निकाल सकते है फिर भी कम पड़ता है तो योजना के अंतर्गत मिलने बाले रूपए से 30 प्रतिशत और भी खर्च कर सकते हैँ।


एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में आया है जल्दी ही बीडीओ और जेई से बात कर संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। पानी की टंकियों को सुचारु रुप से चालू कराया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...