सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*चार भाइयों पर गैंगरेप का आरोप, पिता ने ताना तमंचा*

 चार भाइयों पर गैंगरेप का आरोप, पिता ने ताना तमंचा

अलीगंज, । पीड़िता ने चार भाइयों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। खेत पर डरा धमकाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है साथ ही आरोप है कि पिता ने तमंचा तान दिया था। पीड़ित ने सीएम से शिकायत की। मामले में पिता-पुत्रों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।


थाना जसरथपुर के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 मार्च को खेत पर गई थी। आरोप है कि दिव्यांशु ने कॉल कर बुलाया था। पहले से उर्वेश उर्फ उसुआ, गुल्ला सिंह, पप्पन, पिता खेतपाल भी मौजूद रहे। आरोप है कि तमंचा दिखाकर चार भाइयों ने गैंगरेप किया। पिता तमंचा लेकर रखवाली कर रहा था। मामले की शिकायत सीएम से की गई। शिकायत के पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जसरथपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ