सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कासगंज/अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़

 ब्रेकिंग कासगंज/अवैध असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़

कासगंज-फेसबुक से जुड़ी थी असलाह फैक्ट्री की कंडिया


एसपी के निर्देश पर कासगंज पुलिस ने किया असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़,



दो अवैध असलाह फैक्ट्री संचालको को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में बने अधबने तमंचाओ के अलावा उपकरण बरामद,


फेसबुक के जरिये असलाह फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस




बड़े पैमाने पर बनाये जा रहे थे असलाह 



कासगंज, हाथरस के जनपदों में थी अवैध हथियारों की सप्लाई



एंकर--- कासगंज जनपद की सदर कोतवाली पुलिस को फेसबुक के जरिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो असलाह फैक्ट्री संचालको को गिरफ्तार कर मौके से बने अधबने  हथियारों के अलावा भारी मात्रा में हथियार तैयार करने वाले उपकरण बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस ने प्रेसवार्ता के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।



एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर जिले भर की पुलिस अभियान चला रही है‌।साथ ही फेसबुक और व्हाट्स एप सहित सोसल साइडों पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि अपराध की दुनिया का नेस्तानाबूद किया जा सके। बीते दिनों फेसबुक पर मिली तमंचा सहित पोस्ट की लगातार पड़ताल की जा रही है,  पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि आकाश नाम का युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बीती रात अमांपुर थाना  क्षेत्र सूरतपुर बाग में  छापेमार कर शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया, मौके से  आकाश कुमार निवासी नगला चतुरिया, राहुल निवासी मिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये युवकों के कब्जे से दो तमंचा 315  के बने हुए, पांच अधबने असलाहों के अलावा भारी मात्रा में हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किये हैं। एसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक यह पुलिस को सफलता फेसबुक से मिली थी, कासगंज पुलिस एक आरोपी को पूर्व में ही जेल भेज चुकी है, जबकि उसका साथी आकाश फरार हो गया था, उसे आज बाग में फैक्ट्री संचालित करते हुए गिरफ्तार किया है। यह दोनो हथियार तैयार कर कासगंज और हाथरस के इलाकों में सप्लाई करते थे।


वाइट-सौरभ दीक्षित, एसपी कासगंज।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...