नाबालिग की मौत के बाद झोलाछाप का क्लीनिक सील
अलीगंज- मंगलवार को झोलाछाप के कारण बच्चे की जान जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लीनिक को सील कर दिया गया है। विदित हो बीते मंगलवार को झोलाछाप बंगाली द्वारा दो माह के मासूम की फुंसी के उपचार के दौरान नस कटने से उसकी मौत हो गई थी। अलीगंज क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में अप्रशिक्षित चिकित्सक अपनी-अपनी दुकानों खोलकर बैठे है। इन झोलाछापों को परवाह नही रहती है कि मरीज जिन्दा रहेगा या मरेगा। इन सबको पैसों से ही मतलब है। नगर में अवैध रूप से चल रहे इन क्लीनिकों पर घटना घटित होने के बाद सिर्फ दुकान सील कर देने की कार्यवाही हो जाती है, लेकिन गिरफतारी नहीं हो पाती है। सस्ते के चक्कर में मरीज इनके यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल देते है।
मंगलवार को अलीगंज के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी हरीशंकर कश्यप के दो माह के पुत्र को पैर में निकली फुंसी का गलत आपरेशन झोलाछाप तिलक सिंह ने किया। आॅपरेशन के दौरान बच्चे के नस कट गई और अधिक खून निकलने से उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पीडित द्वारा झोलाछाप तिलक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा0 सर्वेश ने क्लीनिक पहुंचकर सील कर दिया है। टीम ने बच्चे के माता-पिता के भी बयान दर्ज किए है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें