मजदूर भटठा में गिरकर गंभीर रूप से घायल
चिकित्सकों ने किया रैफर
अलीगंज- मैनपुरी मार्ग स्थित एक जलते ईंट भटठे में एक मजदूर गिर गया। आग की चपेट में वह बुरी तरह से जलकर घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया, जहां से उसको एटा रैफर किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक मजदूर साठ प्रतिशत जल चुका है।जनपद हाथरस के ग्राम मिचावली निवासी बच्चू पुत्र दौजी सिंह चार-पांच माह से अलीगंज-मैनपुरी स्थित भटठा मालिक मुन्नी देवी पत्नी जसकरन सिंह के एमटी पाल ईंट भटठे पर मजदूर का कार्य कर रहा है। सोमवार की प्रातः लगभग 5 बजे वह भटठे पर काम कर रहा था कि तभी अचानक पटिया टूट गई और बच्चू जलते भटठे में गिर गया।
चीख-पुकार सुनकर आए अन्य मजदूरों ने उसको बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया और हालात गंभीर बताते हुए एटा रैफर कर दिया है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चू आग की चपेट मंे आकर सात प्रतिशत से अधिक जल चुका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें