लूट में वांछित अभियुक्त के परिजनों ने किया पुलिस टीम पर हमला, एफआईआर दर्ज।
यूपी के एटा ज़िले में लूट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने पहुंचीं पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया है,बमुश्किल पुलिस अभियुक्त को कोतवाली लेकर पहुंची।एटा जिले में दबंगों का कहर सातवें आसमान पर है, कहावत है "चोरी चोरी और सीना जोरी" जी हां इस कहावत का जीता जागता नमूना तब देखने को मिला जब 19 मार्च की शाम ज़िले की कोतवाली नगर पुलिस चोरी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त शिवम को गिरफ्तार करने नगर के मोहल्ला हिन्दू नगर पहुंची जैसे ही पुलिस ने अभियुक्त शिवम को गिरफ्तार किया वैसे ही शिवम् के परिजन पुलिस टीम पर हमलावर हो गए और शिवम् को पुलिस के चंगुल से छुटाने की जद्दोजहद में हाथापाई करने लगे, मगर एटा पुलिस ने भी हार नहीं मानी और अभियुक्त शिवम को लेकर थाने पहुंच गई, वहीं दरोगा की तहरीर पर कोतवाली नगर थाने में शिवम् के परिजनो पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली नगर में तैनात दरोगा अनिरुद्ध सिंह ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 19 मार्च की शाम हम कास्टेबल अरविंद और राजेश के साथ 197/2023 एफआईआर में नामदर्ज अभियुक्त शिवम उर्फ शिब्बू पुत्र बदन सिंह को अरेस्ट करने उसके घर पहुंचें और उसे पकड़ भी लिया तभी उसके परिजन प्रवेश, रक्षा,आरती और सर्वेश हमारी टीम पर हमलावर हो गए और हाथापाई करने लगे रास्ता घेर लिया और शिवम् को छुड़ाने लगे, बहुत मुश्किल से बचकर शिवम् को लेकर थाना पहुंच पाया हूं।
वहीं इस मामले में 20 मार्च को जिले के एसपी क्राइम वीके पांडेय ने बताया की कोतवाली नगर पुलिस चोरी के मामले के एक अभियुक्त को अरेस्ट करने नगर के मोहल्ला हिन्दू नगर पहुंचीं तभी अभियुक्त शिवम् के परिजनों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमलावर हो गए, दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें