जलेसर थाने के कई जगहों पर लाखों रुपये का जुआ हो रहा है । वहीं इस जुआ में जुआरी लाखों रुपये की जीत हार करते हैं। इस जुआ के संरक्षक महेश उस्ताज , राजवीर, मुनेश ,अभय पाल हैं जो हर रोज 5 से 15 लाख तक का जुआ करवाते हैं।
इन लोगो ने करीब 15 जगहों को अपना अड्डा बना रखा है।पहले भी पुलिस अधीक्षक एटा ने जुआरियों पर अंकुश लगाया था। लेकिन थाना प्रभारी जलेसर को कोई भी चिंता नहीं बल्कि पुलिस की निगरानी में ही हो रहा जुआ । वहीं सूचना पर पहुचे पत्रकार ने वीडियो बनाई तो जुआरी ने की पत्रकार से मारपीट कर दी। बताया कि थाने की सांठ गांठ से चलता है जुआ । ऊपर तक पहुंच है। पत्रकार ने थाना प्रभारी अमित कुमार को फोन पर सूचना दी लेकिन मीटिंग के नाम पर फ़ोन काट दिया। देखना है कि क्या पुलिस अधीक्षक एटा कोई कार्यवाही करेंगे या होता रहेगा जुआ ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें