भगवा रंग में रंगा अलीगंज कस्बा हुआ राममय नगर पालिका ने पोल पर लगवाई हजारों की संख्या में एलईडी झालरे
अलीगंज।* अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पूरा अलीगंज कस्बा राममय भगवा रंग मे रंग गया है। अलीगंज कस्बा के सभी चौराहो पर भगवा रंग के झंडे, झालरें व रंगीन लाइटें सजाई गई है।अलीगंज कस्बा के मुख्य बाजार से लेकर चौराहे तक व हर एक गली को राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। कस्बा के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी भगवा रंग से रंग दी है। हर एक घर के ऊपर जय श्री राम लिखा झंडा झूल रहा है। वही नगर पालिका अलीगंज द्वारा पोल पर तिरंगा कलर मे हजारों की संख्या में एलईडी झालर लगवाई गई है और लाखों की संख्या में अलीगंज कस्बे में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। उक्त अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता बॉबी, सुदेश गुप्ता मैनेजर, नीरज गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर, सुनील गुप्ता मौजूद रहे।
चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता उर्फ़ बॉबी ने बताया कि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम छह सदियों के बाद अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे। यह पल पूरे देशवासियों के लिए किसी पर्व से कम नहीं है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें