रेलवे समपार संख्या 255 मारहरा पिवारी मार्ग फाटक पर रेल बदलने कार्य हेतु सड़क यातायात 27 जनवरी को सुबह 8:00 से शाम 20:00 बजे तक 12 घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा । इस संबंध में रेलवे अधिकारियों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी गई है।
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा को अवगत कराते हुए रेलवे के सी सेक्शन इंजीनियर हाथरस सिटी आलोक कुमार ने कहा है कि रेलवे समपार संख्या 255 मारहरा पिवारी मार्ग फाटक पर रेल बदलने कार्य हेतु सड़क यातायात 27 जनवरी को सुबह 8:00 से शाम 20:00 बजे तक 12 घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।यह समपार फाटक इस अवधि के दौरान निरंतर कार्य कराने हेतु सड़क वाहनों के लिए बंद रहेगा। संरक्षा की दृष्टि से यह कार्य कराना अति आवश्यक है। इसलिए सड़क वाहनों को नियंत्रित करने एवं रूट डायवर्ट हेतु इस समपार पर पुलिस बल की व्यवस्था की जाए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें