एटा।* गुरुवार की दोपहर मिट्टी का टीला गिरने से मलबे में आठ लोग दब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने मिट्टी हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।घटना मारहरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है। यहां दोपहर को एक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। मलबे में नीचे बैठीं आठ महिलाएं, युवतियां व बच्चे दब गए। चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मिट्टी खोदकर बाहर निकालने में जुट गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी राहत बचाव में जुट गई।
थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि मिट्टी का टीला गिरने से बच्चे और महिलाएं दब गईं। हादसे में लटूरी सिंह की 17 वर्षीय बेटी करिश्मा व 20 वर्षीय नीतू, 13 वर्षीय पुष्पा देवी पुत्री रमाकांत, 45 वर्षीय रामबेटी पत्नी पप्पू, 45 वर्षीय शालिनी पत्नी श्यामसुंदर और गांव की 36 वर्षीय रीना पत्नी संजीव दबी थीं। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। रीना की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें