एटा।* युवा टाइगर्स सविता समाज के तत्वाधान में रजत किशन माथुर एडवोकेट कलेक्टर बार एसोसिएशन एटा के कार्यालय पर स्वतंत्रता, संग्राम सेनानी, शिक्षक एवं बिहार के दो बार मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।भारत सरकार द्वारा दिए जा रहे भारत रत्न के उपलक्ष में सभी लोगों ने भारत सरकार का धन्यवाद किया और हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान सभी लोगों ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक बताते हुए याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामकिशन माथुर, विप्र जनसेना के अध्यक्ष उज्ज्वल पाण्डेय एड०, देवेंद्र दीक्षित उर्फ गप्पू संरक्षक, गौरव दीक्षित महासचिव, विपिन दीक्षित उपाध्यक्ष, विनोद बघेल व्यवस्थाप, रिंकू यादव एड०, अभिषेक परासर एड०, कु० वर्षा, आकाश व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें