बेची हुयी जमीन के पैसे चोरी करने के लिये गाँव के ही युवकों ने की थी युवक की हत्या एक जोड़ी तोडी, मोबाइल सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
एटा।* थाना अवागढ़ पुलिस नें करीब 10 दिन पूर्व थाना क्षेत्रान्तर्गत युवक की हत्या की घटना का अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।उदयपाल सिंह पुत्र किशनपाल सिंह निवासी विन्नायक थाना अवागढ़ द्वारा सूचना दी गयी कि उसके छोटे भाई अचल सिंह उर्फ टेंटा जो अलग मकान में रहता था, उसकी 12/13 जनवरी की रात्रि को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये एसएसपी द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये प्रकाश में आये अभियुक्त अशोक उर्फ बबलू उर्फ बल्ला पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम विन्नायक थाना अवागढ़ को जरानी तिराहे के पास से एक जोडी तोडी, एक एन्ड्रॉयड फोन, आलाकत्ल साडी का टुकडा सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगाई गई टीम में प्रभारी निरीक्षक जयेन्द्र प्रसाद मौर्य मय टीम, उप निरीक्षक अंकुश राघव प्रभारी जनपदीय इंटैलीजैन्स विंग मय टीम, उप निरीक्षक नितिन चौधरी प्रभारी सर्विलांस मय टीम, हेड कांस्टेबल रामतेज सिंह, हेड कांस्टेबल कौशल कुमार, कांस्टेबल उदयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनी सोलंकी, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल त्रिवेदी, कांस्टेबल विनय कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
बताते चलें कि मृतक ने कुछ दिन पूर्व ही अपनी जमीन बेची थी। मृतक द्वारा जमीन बेचे जाने की जानकारी अभियुक्तों को थी। अभियुक्तों को जानकारी थी कि जमीन का पैसा मृतक के घर पर ही रखा हुआ है। इसी के चलते अभियुक्तों द्वारा मृतक के घर में चोरी की योजना बनायी गयी। योजना के अनुसार अभियुक्त दीवार फाँदकर मृतक के घर में घुस गये और सोते समय ही साडी का टुकडा फाड़कर मृत गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें