ब्रेकिंग कासगंज /
कासगंज नगर मैं राम दरबार की नवीन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा मैं निकाली भव्य शोभायात्रा,
काली अखाड़े ने मचाई नगर मैं धूम,बाजार से लेकर गली गलियारों ,शनिदेव , ब्रह्देव, माता महाकाली, चामुंडा देवी,मुड़कटिया देवी,पाटलावती मंदिर, भगवान वराह मंदिर सहित जनपद के समस्त पूजन और अर्चनीय स्थलों पर पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया पर्व,
एंकर --- यूपी के कासगंज जनपद मैं आज अयोध्याधाम मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पांच वर्षीय बाल रूप की मंदिर मैं प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन के दौरान जनपद मैं अनेका नेक स्थलों पर भजन, संकीर्तन, श्री सुंदर कांड पाठ, अखण्ड रामायण का पाठ, श्री राम की झांकियों के साथ शोभायात्रा, दर्जनों मंदिर मैं नवीन मूर्तियों की अभिजीत मुहूर्त मैं प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम आयोजित किये गए।,
इस दौरान सनातनी ही बल्कि दूसरे धर्म के अनुयायियों ने भी भारतवर्ष के गौरव, मानव जीवन के श्रेष्ठतम पुरूष रूपी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या धाम मैं पुनः प्राण प्रतिष्ठा होने से जबरदस्त उत्साह ,उमंग और जोश की लहर चल पड़ी है, जगह जगह भंडारे, खीर पूड़ी, हलवा, बूंदी, लड्डुओं से लोग भोग लगाकर आमजनमानस को प्रेम और स्नेह के साथ वितरण कर प्रसाद खिलाते देखे जा रहे थे।भक्तों का कहना था कि उनका जीवन धन्य हो गया जो अपने नेत्रों से ये दुर्लभ दृश्य देखने को मिला है, आज फिर असत्य पर सत्य की जीत हुई है,भारतवर्ष मैं 500 वर्षों से चल रहे लम्बे इंतज़ार की घड़ी आज शुभघड़ी के रूप मैं आई है, हम सभी उन बलिदानियों के ऋणी है जिन्होंने अपने प्राणों को बलिवेदी पर चढ़ाया और श्रीराम के धाम को चले गये, उन सभी के सहयोग के भी आभारी हैं जिन्होंने इस पुनीत कार्य के अपने तन,मन और धन से सहयोग किया है, भारतवर्ष के इतिहास का सबसे सुनहरा पल है जिसे देखने के बाद अब जीवन मैं कोई भी आशा शेष नही रही है,महिलाओं ने अपने घरों के दरवाजों पर बन्दनवार बांधे, रंगोलियां बनाई और छत पर श्रीराम का भगवा झंडा लहराकर खुशी का इज़हार किया है, छोटे छोटे बच्चों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाकर सड़कों पर रैली निकाल कर इस आयोजन मैं प्रतिभाग किया है।कासगंज सूत की मंडी से आज भगवान श्री राम की शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई यह शोभायात्रा कासगंज शहर में भ्रमण कर सूत की मंडी में संपन्न हुई जिसमें हजारों श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने भाग लिया शोभयात्रा मैं जय श्री राम के नारे पर भक्त नाचते नजर आए,शोभयात्रा के दौरान कासगंज चेयरमैन मीना माहेश्वरी ,राजेंद्र बोहरे,मनोज राठौर,अशोक
गहलोत,उपेंद्र कुमार ,आशीष यादव,धनंजय यादव,कमल सिंह एवं समस्त आवास विकास सेक्टर 3 के निवासियों द्वारा राम दरबार की स्थापना जन कपूरी पार्क मैं संपन्न की गई ,बड़ी संख्या मैं लोगों ने प्रतिभाग किया।
@samachar24news





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें