एटा।* मलावन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव पिपहरा आसपुर के पास सैकड़ों गोवंशों को अवैध तरीके से लेकर जा रहे राजस्थान के महिला और पुरुषों को विश्व हिन्दू परिषद ने घेर लिया। इनके कब्जे से 70 गोवंशों को मुक्त कराया गया। ग्रामीणों के सहयोग से घेराव किया तो गोवंशों को छोड़कर आरोपी भाग गए। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि यह लोग गोवंशों को काटने ले जा रहे थे, समय रहते इन्हें घेरकर कार्रवाई की गई। इसलिए गोवंश की जान बच गई। गोवंशों को गोशाला भिजवाया गया है। मौके पर पहुचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।एसएसपी राजेश कुमार सिंह नें जानकारी देते हुए बताया कि घटना स्थल से दो आधार कार्ड बरामद किए गए हैं जिसमें एक कमलाबाई और दूसरा पप्पू लाल का आधार कार्ड बरामद किया है। साथ में कुछ कागजात भी मिले हैं एग्रीकल्चर की दुकानों से उन्होंने खरीदारी भी की है।सूचना मिलते ही तत्काल एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने ASP अपराध योगेंद्र सिंह को घटनास्थल पर भेजा, घटनास्थल से दो आधार कार्ड एक सिम,एक डायरी भी मौके से बरामद की गई है जिसकी एडिशनल एसपी द्वारा गहनता से जांच कराई जा रही है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें