सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नित संघर्षों की गाथा है विश्राम नहीं होने देंगे

 

सिकंदराराऊ। 

भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में "एक शाम समाजसेवी हरपाल सिंह यादव के नाम" विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान उपजिलाधिकारी ने  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ घुमक्कड़ कवि ग़ाफ़िल स्वामी ने  की और संचालन डॉ अजय अटल व शायर आतिस सोलंकी ने किया। 

 मुख्य अतिथि वेद सिंह चौहान उपजिलाधिकारी  व विशिष्ट अतिथि डां.अंकित जादौन इमरजेंसी मेडीकल आफिसर बागला हांस्पीटल हाथरस, मीरा माहेश्वरी, केपी सिंह अग्निशमन अधिकारी सिकन्द्राराऊ, नबाब अहमद कुरैशी रहे। 

कार्यक्रम के आयोजक महेश यादव संघर्षी, नरेन्द्र सिंह जादौन व मोहित कुमार मोनू ने सबका आभार व्यक्त किया । उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ वेद सिंह चौहान एवं आयोजकों द्वारा समाजसेवी हरपाल सिंह यादव का विशेष सम्मान किया। कार्यक्रम में आमन्त्रित सभी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों कवियों को आयोजन समिति द्वारा शांल, फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

कवि सम्मलेन में सरस्वती वंदना अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ अजय अटल ने की। 

कासगंज से पधारे शायर आतिश सोलंकी ने पढ़ा -

अनमोल है रतन ये खुशियां है उम्र भर की

अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ अजय अटल ने पढ़ा

भारत देता सकल विश्व को मानवता का पाठ

अमर रहे गणतंत्र हमारा अमर रहे गणतंत्र 

वरिष्ठ कवि विवेकशील राघव ने पढ़ा

नित संघर्षों की गाथा है विश्राम नहीं होने देंगे

इस वीर प्रसूता धरती को बदनाम नहीं होने देंगे 

अलीगढ़ से पधारे घुमक्कड़ कवि ग़ाफ़िल स्वामी ने पढ़ा

याद कर उनको जमाना सिर झुकायेगा

जो वतन अरु जन जगत के गीत गायेंगे 

गज़लकार अब्दुल कदीर जिया ने पढ़ा

जब भी आंखों में ख्वाब पलते हैं

रास्ते मंजिलों के खिलते है

बदायूं से पधारे कवि संजीव वार्ष्णेय ने पढ़ा

26 जनवरी का दिन गणतंत्र को परमानेंट

आज का दिन है इम्पोर्टेंट, आज़ का दिन है इम्पोर्टेंट 

कवि महेश यादव संघर्षी ने पढ़ा

होता बंटवारा भाई का भाई से जब

भाग्यशाली के हिस्से में आती है मां

कवि अवशेष विमल ने पढ़ा -

शब्द शिल्पी लोग हैं हम पत्थरों से क्या डरेंगे 

इसके अलावा शायर जाहिद अली राहत अलीगढ़, हास्य कवि पंकज पंडा,शायर शिवम् कुमार आजाद,हाजी डॉ मुहम्मद मियां, कवयित्री संतोष पौरुष, कवि धीरु वर्मा व कवि शिव संभव ने भी काव्यपाठ किया। 

कार्यक्रम में हरेन्द्र यादव प्रधान, ललित कुमार सभासद,एस एस खान, आनंद वर्मा, नरेश चतुर्वेदी, साहित्य शर्मा कुक्कू, रैना यादव, रिंकू यादव, हेमंत कश्यप, शैलेन्द्र कुमार, शकील कुरैशी प्रवक्ता, मनोज सविता,रईस कुरैशी, सुशीला चौहान, कमलेश शर्मा, शीला चौहान, जेपी यादव, जितेन्द्र यादव, अमित जादौन,सुधा यादव, परवीन बेगम, साधना यादव अध्यक्ष सहकारी संघ अगसौली, डॉ अवधेश कुमार, सुरेश चन्द्र, देवेन्द्र बघेल, देवा बघेल, श्री निवास यादव , मुनीम जी आदि उपस्थिति रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...