एटा।* आपरेशन जागृति के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा अपने–अपने थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन जागृति अभियान चलाया गया जिसमे गोष्ठी आयोजित कर आमजन को जागरूक किया गया।एडीजी आगरा जोन आगरा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं के जागरूकता व स्वावलंबन एवं उनके प्रति होने वाले अपराधो में कमी लाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली नगर के मौहल्ला किदवई नगर,थाना मिरहची के ग्राम बुरहानावाद, थाना जलेसर के ग्राम पंचायत सराय राजनगर, थाना बागवाला के ग्राम पंचायत रामनगर, थाना राजा का रामपुर के ग्राम पंचायत रामनगर, थाना रिजोर के ग्राम पंचायत नगला कन्होली, महिला थाना मोहल्ला बावू गंज, थाना सकरौली मे ग्राम पंचायत मनीगढी में गोष्ठी आयोजित कर, महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से संवाद स्थापित कर उनको जागरूक किया गया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें