पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में भाई दूज त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चैकिंग अभियान 

 पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में भाई दूज त्यौहार पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया गया विशेष चैकिंग अभियान 


सिकंदराराऊभाई दूज त्यौहार के दौरान भारी संख्या में महिलाओं के आवागमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में  शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के हेतु तथा भाई दूज के त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने के लिये विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी  ब्रह्म सिंह  , प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व समस्त चौकी प्रभारियों को भ्रमणशील रहकर, विभिन्न प्वाइंटो पर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान  क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाल ने सभी चैकिंग प्वाइंटस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क दृष्टि रखते हुये सघन चैकिंग की । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा गया कि विशेष चैकिंग अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा तेज रफ्तार मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों,मोटरसाईकिल सवार नई उम्र के लडकों व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी के सम्बंध में भी कड़ाई से चैकिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2