फर्जी कागजात बनाकर चोरी के ट्रैक्टर बेचने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा
अपराधियों कि विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई राजेश कुमार सरोज ने फर्जी कागजात बनाकर चोरी के ट्रैक्टर बेचने की घटना में वाँछित अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र स्व. भूदेव निवासी पचों को दरियापुर नहर बम्बा से रविवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि 12 सितम्बर 2018 को कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा व पुलिस कर्मी गश्त व चैकिंग करते हुए पन्त चौराहे पर पहुँचे तो प्रभारी निरीक्षक महेश चन्द्र, एसओजी टीम मय सरकारी जीप के आये और अपराध के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर को एक व्यक्ति हाथरस की ओर से लेकर आ रहा है जो चोरी का है। इस पर बरामई नहर पुल पर खड़े होकर पुलिस वालो ने ट्रैक्टर रुकवाया तथा चैक करते हुए चालक का नाम पता पूछा तो इसने अपना नाम गया लाल पुत्र शंकर लाल निवासी भदावल थाना छाता जिला मथुरा बताया। पूछताछ में बताया कि मुझे गया प्रसाद उर्फ गया लाल कहते हैं तथा यह ट्रैक्टर आज अगसौली क्षेत्र में बेचना था। पहले भी कई ट्रैक्टर वहाँ पर ग्राम पंचों के मानपाल बघेल के माध्यम से बेच चुका हूँ। इन ट्रैक्टरों को मैं राजस्थान, मध्यप्रदेश व हरियाणा से चुराकर लाता हूँ। उपरोक्त मामले में मुकेश कुमार अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए उस समय भाग गया था। जिसे रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दरियापुर बम नहर बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


एक टिप्पणी भेजें