चकबंदी की समस्या का निस्तारण न हुआ तो 20 अक्टूबर को मंडल आयुक्त कार्यालय पर ग्रामीण करेंगे भूख हड़ताल

 चकबंदी की समस्या का निस्तारण न हुआ तो 20 अक्टूबर को मंडल आयुक्त कार्यालय पर ग्रामीण करेंगे भूख हड़ताल

सिकंदराराऊ

 ग्राम पंचायत बसई बाबा मैं दोबारा से चक निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक संपन्न हुई । जिसमें ग्रामीणों ने चकबंदी कार्रवाई का विरोध किया। 

ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम पंचायत बसई बाबस में चकबंदी की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।चकबंदी विभाग के द्वारा गरीब किसानों के चक गलत काट दिए गए हैं। किसानों का कहना है कि चकबंदी विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पुनः चक का निर्माण कराया जाए या चकबंदी निरस्त की जाए। छुट्टी वाले दिन भी लेखपाल व कानूनगो चकबंदी की कार्रवाई कर रहे हैं जो कि नियम विरुद्ध है। ग्राम पंचायत बसई बावस में चकों का निर्माण कार्य दोबारा से कराया जाए या चकबंदी निरस्त कराई जाए। यदि किसानों की मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो गांव के किसान 20 अक्टूबर को मंडलायुक्त अलीगढ़ के कार्यालय पर भूख हड़ताल एवं अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। 

इस अवसर पर किसानों द्वारा नारेबाजी भी की गई । बैठक में पुष्पेंद्र कुमार , संजय उर्फ डीएम, नेकराम, विद्या देवी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2