घर में घुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल
सिकंदराराऊकोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर अगराना में नामजदों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट कर दी। पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।गांव रामपुर अगर आना निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि उसके घर में रात्रि नामजद युवक शराब पीकर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि रामपुर अगराना निवासी युवक द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें