पूर्व जिलामहासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री की आत्मा शांति के लिए हवन यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि
सिकंदराराऊ : कासगंज रोड स्थित पूर्व जिलामहासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक , उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेता जी की आत्मा शांति के लिए शुक्रवार सुबह हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई। श्री सोलंकी ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ आहुतियां देकर आत्मा शांति की प्रार्थना की ।पूर्व जिलामहासचिव महेंद्र सोलंकी ने कहा कि नेताजी किसानों, दलितों और मजदूरों के नेता थे। वह रिश्तों को कायम रखने में नेताजी का कोई मुकाबला नहीं था। नेताजी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने ने कहा कि नेताजी ने एक जनसेवक के रूप में पूरा जीवन समर्पित किया है। सदियों पीढ़ियां उन्हें याद रखेंगी।
इस मौके पर ठा. डंबर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, गिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष, रामेश्वर पहलवान जिला पंचायत सदस्य, मेहराज कुरैशी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, हरवीर सिंह तोमर, रामकिशन बबलू, रिंकू यादव, ब्रह्म जीत सिंह उर्फ पप्पू प्रधान, रोहिताश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, डॉ बंगाली यादव, डी.एस. यादव, नवनीत यादव, प्रवीन यादव, रीतेश यादव, मुशीर सुनार, करन यादव, अवनीश पंडित, चालू यादव, डॉ. लटूरी सिंह, राजू, सुनील कुमार, रवि यादव, खुशवेन्द्र मनवीर चौधरी, रोहित यादव, देवेंद्र बघेल, पुष्पेन्द्र पुण्ढीर, महीपाल बघेल, भूरे प्रजापति, रवि कुमार, नितिन यादव, हसन पहलवान, मनोज पहलवान, सुखवीर पहलवान, बबलू यादव, छोटू यादव आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें