सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम के साथ निकाली गई बाल्मीकि जी की शोभायात्रा

 धूमधाम के साथ निकाली गई बाल्मीकि जी की शोभायात्रा

सिकंदराराऊमहर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि समाज की ओर से गत वर्षो की भांति विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य आकर्षण अखाड़ा खेलते युवक एवं झांकी रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ  मुख्य अतिथि संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय एवं सपा नेता बबलू यादव ने फीता काटकर एवं पूजा अर्चना करके  किया। शोभायात्रा में राधा कृष्ण, शिव पार्वती, महर्षि वाल्मीकि, लवकुश, मां काली आदि की मनमोहक झांकियों के अलावा अखाड़ा खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था। बैंडबाजे व डीजे भक्तिमय धुनों से वातावरण भक्तिमय बन गया। युवा अखाड़े में हैरतअंगेज करतब करते चल रहे थे। महर्षि वाल्मीकि एवं सीता एवं लव कुश, मां काली का अखाड़ा ,घोड़े को पकड़े हुए लव कुश एवं राम, लक्ष्मण ,सीता, मां दुर्गे , हनुमान,  शंकर भगवान आदि झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

 मुख्य अतिथि विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उन्होंने हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया है । रामायण के रूप में महर्षि बाल्मीकि ने ऐसे ग्रंथ की संरचना की जो हमेशा सनातन धर्म में नई चेतना का संचार करने का काम करेगा । रामायण के माध्यम से लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के द्वारा स्थापित मर्यादाओं से परिचित होने का अवसर मिला।

सपा नेता बबलू यादव ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी महाराज समस्त समाज के लिए आदर्श हैं। 

 महामंत्री ऋतुराज चंचल ने बाल्मीकि समाज के लोगों से शिक्षा और संस्कारों पर जोर देने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं। शिक्षा रूपी प्रकाश जब समाज में फैलेगा तो समाज प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय है। 

इस मौके पर मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि विपिन वार्ष्णेय, सपा नेता बबलू यादव एवं शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष निर्मल दास बाल्मीकि और महामंत्री ऋतुराज चंचल का फूल मालाएं एवं पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा के दौरान सतीश चंद्र पाथरे,  महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा  समिति का अध्यक्ष निर्मलदास बाल्मीकि , महामंत्री ऋतुराज चंचल , कोषाध्यक्ष जगदीश कामली, अनिल चड्डा, दीपेश वाल्मिक,  गौरव वाल्मिक, सूरजभान वाल्मिक, विजय सागर , विनय सागर , फूल सिंह जमादार , महेंद्र बाल्मिक, बारेलाल  वाल्मिक , भिखारी लाल बाल्मिक, लालो माहेश्वरी, विजय कुमार , रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, ऋषिपाल, खन्ना बाल्मीकि , अनिल, बेनी , संजीत कुमार , गुमान बाल्मीकि, विष्णु वार्ष्णेय ,अन्नू सैनी बजरंग दल सयोंजक, चित्रांश सैनी, रवि कुमार यादव,योगेश हिन्दू वादी,चंचल गुप्ता,बॉबी डॉन, धीरज वार्ष्णेय,लालो गोंदानी, मोनी स्वर्णकार, पवन वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, गौरव सुपारी, अजय पेस्टी, दीपक सक्सेना, आशीष शर्मा , राहुल सैनी, मनोज यादव, अंकुश उपाध्याय, हर्षित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...