सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइट बनी सफेद हाथी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्ट्रीट लाइट हाथी के दांत के भांति चिढ़ाती है । सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोड के सहारे लगी हुई स्ट्रीट लाइट अब किसी काम की नजर नहीं आती है। महीनों से लाइट खराब एवं बंद पड़ी हुई है। किसी की भी नजर नहीं पड़ती है । परंतु इस अंधेरे का फायदा उठाकर अगर अराजक तत्व द्वारा किसी घटना को अंजाम दे दिया गया तो कौन इसका जिम्मेदार होगा। पिछले कई महीनों से लाइट बंद होने की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने वाले राहगीरों एवं मरीजों को जाते समय तो एंबुलेंस छोड़ आती है परंतु जब वापस लौटते हैं तो अंधेरे को देखते हुए आए हुए मरीज भयभीत हो जाते हैं तो मरीजों द्वारा डॉक्टरों से गुहार करके उनको रोड तक छुड़वाया जाता है।
आपको बता दें पिछले कई महीनों से नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ऐसे चरमराई हुई है।अगर इस अंधेरे का फायदा उठाकर अराजक तत्वों द्वारा कोई घटना को अंजाम दिया गया तो कौन जिम्मेदार होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें