बारिश पर भारी पड़ा आस्था का सैलाब,जम कर बटा प्रसाद
राजा का रामपुर। कस्बा स्थित प्राचीन दाऊजी महाराज जी के मंदिर से प्राचीन जगन्नाथ जी की यात्रा का प्रारंभ हुआ है। ये यात्रा गढ़ी रानी साहिबा मोहल्ला स्थित दाऊजी के मंदिर से मुख्य बाजार,मढिया चौराहा होते हुए बड़ी देवी मंदिर पर जाकर उसके बाद में देर रात्रि वापस मंदिर पर पहुंची है।दोपहर दो बजे से जगन्नाथ जी की यात्रा का शुभारंभ हुआ है। यात्रा शुरू होते ही बारिश होने लगी ऐसे में बारिश के बीच में पूरे कस्बे में भंडारे का आयोजन हो रहा था। भंडारे में मुख्य रूप से छाछ में बनी हुई अरबी और पूड़ी का प्रसाद लोग खासी संख्या में खाते हुए दिखाई दिए,लोग अपने अपने घरों से शरबत,हलुआ चना,खीर और पूड़ी सब्जी का प्रसाद बटता रहा। लोगों का अंदाजा है कस्बे में 10 टन से ऊपर प्रसाद का वितरण हो जाता है। बारिश के शुरू होते ही कस्बे की सड़को पर जल भराव होने लगा,जिसमे बच्चे पानी में क्रीड़ा करते हुए जयजयकार का अदघोष कर रहे थे। वही भक्तो को जलभराव में पूजा करने में खासी समस्या का सामना करना पड़ा। इस मौके पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर अलीगंज सर्किल के सभी थानों का पुलिस बल तैनात रहा। थाना अध्यक्ष संजय पाल सिंह राघव ने बताया पूरी यात्रा शांति पूर्ण तरीके से निकलवाई जा रही है। पुलिस बल लगातार यात्रा में नजर रखे हुए है,बाहर से आए हुए पुलिस बल को भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निर्देशित किया जा चुका था। इस मौके पर मंदिर के महंत गोपीनाथ दीक्षित ने बताया आज के दिन भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर घूमने जाते है।
*सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का हुआ अंत*
यात्रा के दौरान श्रदालुओ को मंदिर प्रबंधन के द्वारा कपास और सीक की बनी हुई स्पेशल बत्तियां वितरित की जाती थी। लेकिन इस बार बत्तियों का वितरण नही हो सका। पूजा की बत्तियों को वापस लेने आए श्रद्धालु वापस लौट रहे थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें