डीएवी की विवादित भूमि का डीआईओएस ने लिया जायजा जांच कर दस्तावेज जुटाए, उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे रिपोर्ट
डीएवी की विवादित भूमि का डीआईओएस ने लिया जायजा
जांच कर दस्तावेज जुटाए, उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे रिपोर्ट
अलीगंज- डीएवी इण्टर कॉलेज के क्रीडा स्थल पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर प्रबंध समिति का धरना लगातार जारी है। समिति द्वारा उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने विवादित भूमि का जायजा लिया। उन्होंने जांच कर भूमि के दस्तावेज जुटाए। डीआईओएस अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेंगे। प्रबंध समिति ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध निर्माण को ढहाया नहीं गया तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे। विदित हो कि डीएवी इण्टर कॉलेज के सामने खाली पडी बालिका क्रीडा स्थल की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसके विरोध में प्रबंध समिति लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। समिति के संरक्षक रामप्रकाश गुप्ता द्वारा उक्त मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को लगातार कर रहे है। भूमि की नाप-तौल के लिए राजस्व टीम द्वारा निरीक्षण भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जिला स्तर पर अवैध कब्जा और निर्माण को नहीं हटावाया गया तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या को अवगत कराएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने भूमि का निरीक्षण किया गया है। दस्तावेजों को प्रबंध समिति द्वारा दिखाया गया है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रबंधक प्रमोद गुप्ता संजय आर्या, पुष्पेन्द्र, अरूण गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजीव कुमार, पवन कुमार, हाकिम सिंह, नेम सिंह, प्रखर गुप्ता, राजकुमार राठौर, सहित विद्यालय का स्टाफ एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें