सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

 हर्षोल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

सिकंदराराऊ

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवे दिन दिन पंत चौराहा स्थित परशुराम वाटिका पर योगीराज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म उत्सव की खुशी में भागवत प्रेमी महिलाओं ने भजन संकीर्तन पर कृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव जमकर नृत्य किया एवं ठाकुर जी के जन्मोत्सव की खुशी में खूब ईश्वरीय सौगात खैरात बरसाई। प्रभु श्री इंद्रदेव के प्रकोप से बचने के लिए ब्रज वासियों एवं बाल सखाओ को लगातार 7 दिन की बरसात के बाद गिर्राज को अपनी उंगली पर धारण कर बचाया और इंद्र का अभिमान चूर किया। गोवर्धन पूजा में भागवत प्रेमियों द्वारा अपने-अपने घर से पुआ मालपुआ खीर तरह-तरह के व्यंजन का भोग लगाकर प्रभु को समर्पित किया तो वहीं वरिष्ठ समाज सेविका परशुराम वाटिका की प्रबंधक ओमवती शर्मा द्वारा अन्नकूट प्रसादी का ठाकुर जी एवं गिर्राज जी महाराज को प्रसादी अर्पण कर समस्त मानव जाति के कल्याण की प्रभु चरणों में कामना की।

 कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से राष्ट्रीय शिक्षक सुभाष चंद शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बबलू सिसोदिया, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव अंकित पुंडीर, हिंदी प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित, मनोज पंडित, परशुराम सेना के प्रदेश सचिव रिंकू शर्मा , राजेश शर्मा कॉलोनाइजर, फौजी बृज बिहारी कौशिक, युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष निखिल पाठक ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक किले वाली माता मंदिर के महंत पुजारी रामचंद्र ब्रह्मचारी जी, संयोजक पूर्व सभासद चेतन शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया । इस अवसर पर पंडित अनंत राम शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, आचार्य सुमंत कौशिक, बबलू गुप्ता, अमन महाजन, पारस शर्मा, मयंक शर्मा , गिरधारी गोयल, रविंद्र सोनी, उमेश सोनी, प्रियांशु, रामकुमार गुप्ता, अशोक कुमार, संदीप शर्मा , सजल पंडित , शिवम आजाद, आकाश शर्मा, दीपांशु पंडित, रेयांश उर्फ वंश पंडित, कन्हैया शर्मा ,मुरारी लाल कश्यप आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...