पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर ली सलामी
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ आनंद कुमार, क्षेत्राधिकारी (UT) हिमांशू माथुर, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह आदि अधिकारीगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई तत्पश्चात निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चैक किया गया तथा डायल 112 वाहनों की हेडलाइटस को चैक किया गया तथा उनको सही कराने हेतु प्रतिसान निरीक्षक व प्रभारी निरीक्षक 112 को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (एंटी रायट ड्रिल) का अभ्यास कराया गया । अभ्यास के दौरान उपस्थित जवानों को एन्टी रायट ड्रिल एवं दंगा नियंत्रण उपकरण- आंसू गैस गन, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी की गई तथा पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा क्वार्टर गार्द का निरीक्षण किया गया । क्वार्टर गार्द निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई । महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द की उचित साफ-सफाई रखने हेतु स्टोर मोहर्रिर, प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया ।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष में अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान विभिन्न शाखाओं तथा गार्दों के रजिस्ट्ररों, निरीक्षण पुस्तिकाओं को चैक किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में लगी गार्दों को समय-समय पर चैक करने एवं निरीक्षण पुस्तिका में अंकन करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया । तथा प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन की नियमित साफ- सफाई कराये जाने हेतु निर्दिष्ट किया गया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें