सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टैंकर से कुचलकर मासूम की मौत, मां गंभीर घायल

 टैंकर से कुचलकर मासूम की मौत, मां गंभीर घायल

साइकिल से मायके जा रही थी महिला अलीगंज- थाना क्षे़त्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवारों को रौंद दिया। घटना में डेढ वर्षीय एक मासूम की कुचलकर मौत हो गई। वहीं मासूम की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को हायर सेंटर एटा रैफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करवाई गई थी। 

जनपद कासगंज के थाना सिढपुरा के ग्राम हमीरपुर निवासी श्रीदेवी पत्नी नीरज अपने डेढ वर्षीय पुत्र आर्यन के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर स्थित अपने रिश्तेदार रिंकू के यहां एक समारोह में आई थी। मंगलवार को लगभग 11 बजे श्रीदेवी अपने छोटे बहनोई टिंकू के साथ अपने मायके जनपद फर्रूखाबाद के ग्राम सलेमपुर साइकिल द्वारा जा रही थी। श्रीदेवी जैसे अमरोली रतनपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के समीप पहुंची कि तभी अलीगंज की ओर से तीव्र गति लापरवाही से जा रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही मासूम मां के हाथ से छूटकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां श्रीदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को  उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां से एटा रैफर किया गया है। जानकारी मिलने पर कोतवाली के उपनिरीक्षक नेत्रपाल गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

टिप्पणियाँ