सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

 सिकंदराराऊ में धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा


सिकंदराराऊ

इस्कान बांके बिहारी मंदिर की ओर से रविवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई।सुंदर रथ पर सजा कर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलराम तथा बहन सुभद्रा को नगर भ्रमण कराया गया।

 यात्रा बांके बिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर नौरंगाबाद पश्चिमी, बड़ा बाजार, राठी चौराहा, पुरानी तहसील रोड , पुराना डाकघर, गौसगंज से होती हुई मंदिर पर आकर संपन्न हुई। रथ यात्रा के पूरे मार्ग में सजावट की गई थी।

इस मौके पर  मंदिर के महंत जी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों में हमें हमारी प्राचीन संस्कृति की झलक मिलती है और ये कार्यक्रम हमारा मार्गदर्शन करते हैं। धर्म का हमारी हिंदू संस्कृति में विशेष महत्व है और इस प्रकार का कार्यक्रम बार-बार आयोजित किए जाने चाहिए ताकि हमारे युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा धर्म से जोड़ा जा सके।

 नगर में पहली बार जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया ।इससे पूर्व भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दर्शनों के लिए जगन्नाथ पुरी ही जाना पड़ता था। रथ यात्रा के मौके पर कस्बे के लोगों ने पंडाल लगा रथ यात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। यात्रा के साथ-साथ चल रही कीर्तन मंडली ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। यात्रा के मार्ग पर पुष्प वर्षा भी की गयी। 

रथ यात्रा शहर में जहां-जहां से भी गुजरी उसका जोरदार स्वागत किया गया। समाजसेवी संस्थाओं और शहरवासियों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान का प्रबंध किया। रथ यात्रा की समाप्ति पर मंदिर में प्रसाद की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान लोग रथ खींच कर लोग निहाल हुए। रास्ते भर भगवान के जयकारे और झूमते हुए लोगों का जत्था चल रहा था। जिस स्थान से यह यात्रा गुजर रही थी वहां का माहौल भक्तिमय हो जा रहा था।

शोभायात्रा की शुरुआत बिहारी जी की आरती से शुरू हुई।शोभायात्र में रथ पर  भगवान जगन्नाथ,दाऊ जी महाराज और बहन सुभद्रा की भव्य प्रतिमा विराजमान थी ।रथ को पुष्पों से सुशोभित किया गया था जो हर किसी का मन मोह रहा था ।रथ को श्रद्धालुओं के द्वारा रस्से से खींचा जा रहा था श्रद्धालु रथ को खींचकर अपने आप को पुण्य के भागीदार बना रहे थे ।शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के द्वारा भजन और राधे राधे का कीर्तन लोगों को आनंदमय  कर रहा था।

विहारी जी के मुख्य सेवक राजकुमार वार्ष्णेय ने समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं को जगन्नाथ भगबान का भंडारा वितरण किया ।शोभायात्रा के दौरान रथ उपस्थित गौरांग प्रभु जी के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया गया।

शोभायात्रा में अमूल वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, प्रभात वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, सुभाष वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रितिक गुप्ता, पंकज राठी, अमित मेडिकल, सन्नी भारद्वाज, बृज बिहारी कौशिक, शिवम माहेश्वरी, संस्कार वार्ष्णेय, अभितेश वार्ष्णेय, राज वार्ष्णेय , सागर वार्ष्णेय,आरती वार्ष्णेय, नंदनी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय ,रेखा वार्ष्णेय, कनक वार्ष्णेय,विधी वार्ष्णेय, शिल्पी माहेश्वरी, गोविंद,मोक्ष,नकुल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...