जलेसर के गांव पिलखतरा में दबंगो का कहर,घर मे अकेली महिला देख मारा पीटा,बचाने आये परिजन भी किये बुरी तरह लहूलुहान।
जलेसर के गांव पिलखतरा में दबंगो का कहर,घर मे अकेली महिला देख मारा पीटा,बचाने आये परिजन भी किये बुरी तरह लहूलुहान।
एटा। थाना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का मामला अभी शांत भी नही हो पाया है कि जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखतरा में भी दबंगो द्वारा ऐसी ही एक घटना को अंजाम दे दिया गया है। दबंगो के कहर के खौफ से पीड़िता और उसके परिजन भयग्रस्त है। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पिलखतरा में दबंगो द्वारा पहले महिला को घर मे अकेला देख मारा पीटा। और फिर महिला को बचाने आये परिजनों को भी बुरी तरह से मारपीट कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा घटना का अभियोग दर्ज कर लिया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखतरा में राजश्री पत्नी जय प्रकाश गत 22 जून 2023 की शाम करीब सात बजे अकेली थी। पति जय प्रकाश एक शादी समारोह में गये हुए थे। तभी गांव का ही सुशील पुत्र विजयपाल शराब पीकर घर मे घुस आया और महिला को गाली गलौज करने लगा। जब महिला द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी सुशील ने महिला को बुरी तरह से मारा पीटा।चीख पुकार सुनकर जब महिला के जेठ हरि शंकर और देवर राजीव पुत्रगण मुंशी लाल घटना स्थल की ओर आये तो सुशील उन्हें देख लेने की धमकी देते हुए भाग गया। और थोड़ी ही देर बाद सुशील अपने परिजनों शेरपाल,राजेश,शशिपाल,पुत्रगण महीपाल,अनु पुत्र शेरपाल के साथ लाठी, लोहे के पाइप,दरांती आदि धार दार हथियार लेकर आ धमका। और पीड़िता राजश्री,जेठ हरिशंकर, देवर राजीव को बुरी तरह से जमकर मारा पीटा। जिसमे पीड़िता और उसके परिजनों के सिर और शरीर मे आदि में गहरी चोटें आई हैं। पीड़िता द्वारा उपचार के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अभियोग दर्ज कराया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें