सिकंदराराऊ पुलिस ने पांच अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे दो ऑटो, तमंचा एवं कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। व पांच तमंचा 315 बोर व 10 जिंदा कारतूस 315 बोर व एक लकडी का फट्टा कील लगा हुआ व दो आटो टेम्पो व 20 मोटर साईकिल की बैट्री व 15 डब्बे डालडा घी व एक कार्टून में 12 पैकिट क्रीम बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ डा आनंद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों कि विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा 24.06.23 को गस्त व तलाश वांछित अपराधीगण में सराय गांव के सामने अंडर पास बाईपास रोड कस्बा सिकन्द्राराऊ क्षेत्र से अभियुक्तगण करुआ पुत्र जंगाली उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मौहल्ला नगला शीशगर कस्बा व थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस, गौरव बघेल पुत्र पालीराम उम्र 21 वर्ष हाल निवासी पुष्पांजली कालौनी थाना क्वार्सी जिला अलीगढ मूल निवासी सुखरावली का नगला आरएफरोड निकट 38 बटालियन पीएसी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ , मुख्तियार पुत्र मुन्ना खां उम्र करीब 20 वर्ष निवासी डीवीएस काशीराम कालौनी थाना बन्ना देवी जिला अलीगढ , रोहित पुत्र छिद्दनसिह उम्र करीब 21 वर्ष निवासी तालिसपुर रामघाट रोड सांई विहार कालौनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ , धीरज यादव पुत्र नेत्रपाल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी नगला कटी थाना अलीगंज जनपद एटा को मय तमंचो व कारतूसों व चोरी का माल व लूट डकेती के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला कील लगा तख्ता सहित गिरफ्तार किए गए। उप निरीक्षक राजेश कुमार सरोज मय हमराहियान के थाना हाजा से रवाना होकर रोकथाम जुर्म जरायम,तलाश वांछित, वांरटी व अलीगढ रोड रिलायन्स पैट्रोल पम्प से थोडा आगे वाहन चैकिंग कर रहे थे कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दी कि कुछ लोग अलीगढ बाईपास सराय गांव के सामने अण्डरपास के नीचे दो आटो टेम्पो में बैठे बदमाश आने जाने वाली गाडियों को रोककर लूट अथवा डकैती करने की फिराक में है अगर जल्दी घेराबन्दी की जाये तो यह लोग पकडे जा सकते है तथा उनके पास अवैध असलहे तथा लूट का माल भी है वो लोग गम्भीर घटना कारित कर सकते हैं मुखबिर की सूचना पर सराय गांव के सामने अंडर पास बाईपास रोड कस्बा सिकन्द्राराऊ क्षेत्र से पांच अभियुक्तों को मय तमंचो व कारतूसो व चोरी का माल व लूट डकैती के लिए इस्तेमाल किया जाना वाला कील लगा तख्ता सहित गिरफ्तार किए गए। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह कोतवाली सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस, निरीक्षक योगन्द्र कुमार , उप निरीक्षक अनिल कुमार सारस्वत, उप निरीक्षक अरविन्द सिंह, उप निरीक्षक राजेश कुमार सरोज , उप निरीक्षक सचिन चौधरी, हैड कांस्टेबल संदीप राघव , हैड कांस्टेबल उमाशंकर यादव,हैड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार ,हैड कांस्टेबल जहीर हुसैन,हैड कांस्टेबल विपिन यादव , हैड कांस्टेबल ललित मोहन यादव ,आरक्षी दीपक नागर आरक्षी गिरीश कुमार, गम्भीर सिंह , दलवीर यादव शामिल थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें