विधायक ने पुनहेरा में राजकीय पशु सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन।
जलेसर। गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर द्वारा क्षेत्र के गांव पुनहेरा में राजकीय पशु सेवा केंद्र एवं कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बता दें कि पूर्व में इस गांव में यह केन्द्र स्थापित था। जो जर्जर भवन के चलते बन्द पड़ा हुआ था। क्षेत्रीय विधायक श्री दिवाकर के प्रयासोपरांत हाल ही में इस राजकीय पशु सेवा केंद्र का नया भवन बनकर तैयार हुआ है। इस केन्द्र पर प्रभारी डॉ राखी सक्सेना एवं टेक्नीशियन सन्दीप प्रजापति को नियुक्त किया गया है।इस दौरान- क्षेत्रीय विधायक संजीव कुमार दिवाकर के अलावा डीसीबी चेयरमैन प़त्येंद्र पाल सिंह पप्पू भैया, एसडीएम रामनयन सिंह, सीवीओ डॉ अनिल कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, महेशपाल सिंह चेयरमैन, पवेन्द्र सिंह पम्मी ठाकुर, ओम प्रताप सिंह, नवीन दीक्षित, शिव प्रताप सिंह,अमित गुप्ता के साथ साथ पशु चिकित्सा विभाग से डॉ रेवती प्रसाद डॉ सुचेंद्रसिंह सिकरवार नगवाई अतुल कुमार एआई अवागढ़ मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें