रोडवेज बस से आमने सामने टकराया बाइक सवार मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,परिजनों का रो रो कर बुरा हाएटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के परौली गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार की और रोडवेज बस में आमने सामने भीषण भिड़ंत हो गई।हादसे में 21 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना की ।सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।युवक की पहचान कृष्ण मुरारी पुत्र हरपाल सिंह निवासी तिगरा थाना जैथरा के रूप में हुई है।वहीं सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे है। जैथरा थाना पुलिस में मृतक युवक के सबको कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। हादसा इतना भीषण बताया जा रहा है की बाइक सवार की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह टक्कर लगने से दूर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है युवक की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल है घर में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार युवक एटा की तरफ से वापस जैथरा आ रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस में जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी की बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों का तांता लग गया। आसपास के लोगों ने सूचना जैथरा थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लिया है। मामले पर थाना प्रभारी शंभू नाथ सिंह ने बताया युवक की पहचान कृष्ण मुरारी पुत्र हरपाल उम्र 21 वर्ष गांव तिगरा थाना जैथरा के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है युवक एटा की तरफ से वापस जैथरा आ रहा था। तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया भीषण हादसे में युवक की मौके पर भी दर्दनाक मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें