सिकंदराराऊ : जलेसर रोड़ पर गाँव असोई मार्ग के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकल में टककर मार दी | जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए
विमल पुत्र बाबूलाल उम्र 25 वर्ष निवासी इगलास थाना इगलास बिना हेलमेट लगाकर बाईक चला रहा था , उसके साथ उसका साथी आकाश पुत्र प्रेमचंद उम्र 26 वर्ष था |वह इगलास से गाँव बरसोली शादी में जा रहे थे जैसे ही वह असोई मार्ग के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहा तेज़ गति के अज्ञात वाहन ने पीछे से टककर मार दी| जिससे दोनों युवक नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए | मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी |
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों की हालत गंभीर थी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया |
जहाँ से गंभीर हालत होने पर हाथरस जिला अस्पताल रेफर किया गया |
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें