सिकंदराराऊ : मोदी सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत सत्तर प्लस वाले सभी नागरिकों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाता है ।इसी योजना के तहत आज एक केम्प का आयोजन भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता के आवास नौरंगाबाद पश्चिमी में आयोजित किया गया जिसमें काफी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए ।सरकार की तरफ से सिकंदराराऊ में नियुक्त आयुष्मान मित्र अवनीश यादव ने केम्प में लोगों के कार्ड बनाये ।आयुष्मान मित्र के द्वारा लगभग 42 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए।केम्प में विजय भारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चैयरमेन,प्रमोद माहेश्वरी, केदारबाबू वार्ष्णेय,रबी वार्ष्णेय,राजेंद्र मोहन सक्सेना, बाबूलाल शर्मा,अनिल वार्ष्णेय,सतीश वार्ष्णेय,रजनीकांत गुप्ता,कमलेश माहेश्वरी, बीना कुलश्रेष्ठ, संगीता वार्ष्णेय,शैलेश वार्ष्णेय,पुष्पा शर्मा,बालमुकुंद माहेश्वरी, दुर्गेश माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें