25 नवंबर को कासगंज रोड के गांव अगसौली चौराहे के पास वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक की मौत हो गई थी | मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है|
प्रवेश उर्फ बॉबी पुत्र तोताराम निवासी सुनपेर थाना छर्रा ने कोतवाली में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सौरभ मोटरसाइकिल के द्वारा गांव से ननिहाल प्रहलाद नगर जलेसर जा रहा था, जब वह अगसौली चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज गति से बस के चालक की लापरवाही के कारण मोटर साइकल में टक्कर मार दी, जिससे सौरभ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा | एंबुलेंस द्वारा सौरभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें