तहसील क्षेत्र के गांव टीकरी कला में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा हनुमान वाटिका से निकल गई। गांव की खुशहाली समृद्धि उन्नति के लिए हरि नाम संकीर्तन के साथ गांव की परिक्रमा लगाई गई । गांव की ही पथवारी माता पर कलश यात्रा संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
आचार्य श्री राकेश चंद्र शर्मा के पावन सानिध्य में आचार्य सौरभ शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान की गोपाल सहस्त्रनाम वासुदेव स्तोत्रतम मत्रों के साथ पूजा अर्चना की एवं व्यासपीठ भगवताचार्य राकेश चंद्र शर्मा का परीक्षित गिर्राज सिंह पुंडीर एवं समाजसेवी बबलू सिसोदिया, सुरेंद्र गोस्वामी, अरुण दीक्षित आदि ने पूजा अर्चना आरती उतारकर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। कलश यात्रा में पीतवस्त्र धारी महिलाएं सर पर कलश धारण किए हुए हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी। श्रीमद् भागवत महापुराण ग्रंथ को कथा स्थल पथवारी माता व्यास पीठ पर विराजित किया। सामूहिक महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली, देवीय आपदा से रक्षा करने की कामना की गई। कलश यात्रा में पथवारी माता मंदिर के महामंडलेश्वर धर्मेंद्र शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, विपिन चंद्र लाल, बबलू सिसोदिया, चेतन शर्मा, रूप किशोर भारद्वाज, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र सिसोदिया, हरीश सिसोदिया, मुकेश पुंडीर, श्यामवीर बापू, रामपाल ठाकुर, विवेक पुंडीर, जगदीश शर्मा, संजीव गोस्वामी, प्रिंस गोस्वामी, ललित, सुधीर, अमन सिसोदिया आदि सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा कलश यात्रा में सहभागिता की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें