सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ योग पर संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

शनिवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा- निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. हिमांशु रॉय एवं सह प्रभारी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारत्व में  'योग का युवाओं के लिए महत्त्व' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में योग प्रशिक्षक अनिल कुमार कुशवाह, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सान, जलेसर, एटा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 उन्होंने युवाओं की वर्तमान जीवन शैली के लिए अनेक योग एवं उसकी पद्दतियों की चर्चा की। योग संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अपने बहुमूल्य विचार रखे। 

प्रो. राम बहादुर जी ने योग को मानव को आत्मा और परमात्मा से जोड़कर अलौकिक शक्ति प्रदान करने का माध्यम कहा, वहीं डॉ. अजब सिंह ने योग के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की चर्चा की। महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले पोस्टर बनाकर सहभागिता की। 

इस प्रतियोगिताओं में मुख्य निर्णयकर्ता प्रो. मंजू उपाध्याय जी और डॉ. अज़ब सिंह रहें। पोस्टर  प्रतियोगिता में रोहित कुमार, कु. सेंकी, कु. शोभा, आदित्य, सुदीप, कु. कौशिकी , कु. वर्षा, अंकित आदि छात्र-छात्राओं ने सहभागिता कर सड़क सुरक्षा की सुनिश्चिता, उसके लिए यातायात प्रणाली, सड़क कानून आदि पर अपने विचार प्रदर्शित किए। जिनकी प्रशंसा महाविद्यालय की प्राचार्या और प्रतियोगिता के मुख्य निर्णयकर्ताओं ने भी की। 

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा कु. शोभा को, द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष की छात्र रोहित को और तृतीय स्थान बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र सुदीप को प्राप्त हुआ। पोस्टर प्रतियोगिता से पूर्व भी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर भाषण और क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ है। इन समस्त प्रतियोगिताओं विजित छात्र-छात्राएं राजकीय महाविद्यालय, कुरसँडा, सादाबाद, हाथरस में 19 नवंबर को आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। संगोष्ठी और प्रतियोगिता के समापन पर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की आदरणीय प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन का संबोधन प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी का आभार जताया और विजित छात्र- छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता और संगोष्ठी का संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह ने और समस्त तैयारियों में सहयोग बृजमोहन ने किया।




@samachar 24news 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...