कस्बा सिकंद्राराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में स्थित इस्कॉन मंदिर में महा आरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु महा आरती में शामिल होकर जग के कल्याण की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की।
महा आरती में मुख्य यजमान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, मां भारती पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हरीश मोहन वार्ष्णेय रहे।
इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, विशाल दरगढ,अमितेश राजा जी, पारस गुप्ता, विनय महेश्वरी, अभिषेक राजाजी, अमित वार्ष्णेय धारा, मोनू महेश्वरी, कुनाल वार्ष्णेय, आदि लोग शामिल रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें